पढ़ने में माहिर होते हैं इस मूलांक के जातक, कहीं आपका जन्म इन तारीख में तो नहीं हुआ

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 02, 2024

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक में कुछ न कुछ खास होता है। हर एक मूलांक का एक विशेष व्यक्तित्व होता है। इस तारीख के जन्मे लोगों मे विशेष गुण होते है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कौन-से मूलांक वाले पढ़ाई-लिखाई में होशियार होते हैं और भविष्य में बड़ा नाम हासिल करते हैं। आइए जानते हैं।

मूलांक 3 वाले होंते हैं तेज दिमाग

अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिनका मूलांक 3 होता है। वह लोग कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। उनका पढ़ाई में खूब मन लगता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 और 30 को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। 

मूलांक 3 के ग्रह स्वामी बृहस्पति है

मूलांक 3 वाले लोगों के ग्रह स्वामी बृहस्पति होते हैं। इनके प्रभाव के कारण ही ये लोग बहुत पढ़ते हैं। गुरु ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 3 वाले जीवन में कभी हार नहीं मानते। पॉजिटिव विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं। हर क्षेत्र में इन्हें सफलता जरुर प्राप्त होती है।

बातों से लोगों को प्रभावित करते हैं

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वाले बहुत समझदार होते हैं। अपनी बातों से दूसरे को प्रभावित कर लेते हैं। पढ़ने में बेहद होशियार होते हैं मूलांक 3 वाले जातक। होनहार विद्यार्थी होते है, इसके साथ ही उच्च शिक्षा हासिल करते हैं। अगर ये शिक्षा के क्षेत्र में जाएं तो इनका करियर बहुत अच्छा साबित होता है।

प्रमुख खबरें

Swiftkirchen... Taylor Swift की परफॉर्मेंस से पहले जर्मनी के शहर Gelsenkirchen का बदला गया नाम

Gauri Kedareshwar Mandir: गौरी केदारेश्वर मंदिर में दर्शन मात्र से मिलता है केदारनाथ धाम से 10 गुना अधिक फल. आप भी कर आएं दर्शन

महज 20 साल की उम्र में ओलंपिक गेम्स में खेलेंगी Antim Panghal, 53 किग्रा वर्ग में करेंगी चुनौती पेश

सांसे रोक देने वाला क्रिकेट मैच, 1 गेंद, 1 विकेट और 1 रन... जानें आगे क्या हुआ?