जालंधर में बर्फ के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

पंजाब के जालंधर जिले में शनिवार को दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ के कारखाने से अमोनिया गैस का रिसाव होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रिसाव के बाद कई लोगों ने दम घुटने की भी शिकायत की।उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और यातायात भी परिवर्तित किया गया है।

घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां और एम्बुलेंस बुलाई गईं और कारखाने से छह लोगों को बचाया गया। इनमें से अचेत स्थिति में बाहर लाए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत स्थिर है। यह घटना दोपहर करीब दो बजे हुई।

इलाके के निवासियों ने तेज बदबू और दम घुटने की शिकायत की। जालंधर के उपायुक्त ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को घटना के संबंध में 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Kanpur में बड़ी साजिश नाकाम, रेल की पटरी पर मिला सिलेंडर, मालगाड़ी चालक की सूझबूझ से टला हादसा

QUAD Summit में शामिल होने के बाद न्यूयोर्क पहुंचे PM Modi, भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में लेंगे भाग

नेचुरल तरीके से दिखना है यंग और यूथफुल तो इन इंग्रीडिएंट्स का करें इस्तेमाल

Immune system को करना है बूस्टअप तो अपनाएं ये अनोखे तरीके