फरीदाबाद में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2023

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-14 इलाके में शुक्रवार को कथित तौर पर तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की चपेट में आने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान फरीदाबाद की भीम बस्ती के पंकज के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह सड़क पर बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ‘लेबर चौक’ गोलचक्कर के अंदर घुस गई। यह दुर्घटना शाम करीब छह बजे हुई। टोयोटा फॉर्च्यूनर कार एक महिला चला रही थी और उसे भी चोटें आई हैं।

पुलिस को पंकज को निकालने के लिए गोल चक्कर के ढांचे को तोड़ना पड़ा लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला जा सका उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखा गया है।

उप-निरीक्षक राज सिंह ने कहा, ‘‘ इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर है और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चला रही महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार