कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत, चार गम्भीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2016

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मंगलवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरौधा गांव के राम सरन गुप्ता के यहां तिलक समारोह स्थल के पास कुछ लोग खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

 

उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायल सभी पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने राम नारायण विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल बाकी चार लोगों को इलाहाबाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

प्रमुख खबरें

स्थानीय स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भारत ने ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगाया: Ram Mohan Naidu

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान