बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लुधियाना से एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2024

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में लुधियाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुंबई का रहने वाला है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने तीन दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के षड्यंत्र के बारे में उसे जानकारी दे दी थी। उसने उसे साजो-सामान भी मुहैया कराया था। मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।’’ मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को तीन लोगों ने 66 वर्षीय सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Dhanteras 2024: आखिर क्यों धनतेरस पर जलाया जाता है यम दीपक? जाने इसके पीछे का महत्व और दिया जलाने की विधि

भारत-जर्मनी के निरंतर प्रगाढ़ हो रहे द्विपक्षीय सम्बन्धों के अंतर्राष्ट्रीय निहितार्थ को ऐसे समझिए

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध भौतिकी वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले के निधन पर शोक जताया

बरेली के जिला अस्पताल के कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की