पन्नू मामले की जांच पर भारत ने कहा, अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी को बहुत गंभीरता से लिया गया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2024

सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश के सिलसिले में गठित भारतीय जांच समिति की अमेरिका में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी को ‘‘बहुत गंभीरता से’’ लिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां एक प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही। मामले के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के अभियोग में चिह्नितव्यक्ति के बारे में एक अन्य सवाल पर जायसवाल ने पुष्टि की कि वह व्यक्ति ‘‘अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।’’

अमेरिका ने पूर्व में कहा था कि भारत सरकार ने पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों से निपटने में गंभीरता दिखाई है। भारतीय अधिकारियों की एक टीम ने हाल में वाशिंगटन में विदेश विभाग और न्याय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

अमेरिका के आरोपों के बाद भारत ने साजिश के संबंध में अमेरिका द्वारा दी गई जानकारी की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति नियुक्त की। जायसवाल ने बताया कि समिति के दो सदस्य अमेरिका गए और अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रमुख खबरें

राजस्थान: महिला ने पांच वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

बीएमसी धन जुटाने के लिए तीन भूखंड नीलामी कर रही है : आदित्य ठाकरे

पंजाब में मादक पदार्थ का तस्कर गिरफ्तार, एक किलो से अधिक हेरोइन जब्त

आतिशी को फ्लैगस्टाफ रोड बंगले का कब्जा मिलना अब भी बाकी: मुख्यमंत्री कार्यालय