ओडिशा : दीवार ढहने की अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2024

ओडिशा के मयूरभंज जिले में दीवार ढहने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहली घटना गोरुमहिसानी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटूपीट गांव में हुई जिसमें 50 वर्षीय पंगाला पिंगुआ नामक महिला की मौत हो गई। उसने बताया कि शनिवार रात को वह और परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे तभी कच्चे मकान की दीवार ढह गई।

पुलिस ने बताया कि उनके पति और बच्चे सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक दूसरी घटना शनिवार रात को ही उडाला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसिंगा गांव में हुई जिसमें 52 वर्षीय टुनु बिंधानी की मकान की मिट्टी की दीवार गिरने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से हुई। विशेष राहत आयुक्त ने मयूरभंज जिला कलेक्टर को तत्काल खोज एवं बचाव कार्यों के लिए आपदा प्रतिक्रिया टीमों को तैयार रखने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में एक और दिन भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी