अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों पर ध्यान लगा रही है आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2017

भोपाल। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की उपलब्धियों और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखते हुए आप मध्य प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में आप सरकार के श्रम मंत्री एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी गोपाल राय ने रविवार को आप के विधानसभा प्रशिक्षण शिविर में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की आप सरकार के विकास मॉडल और शिवराज सरकार के कुशासन को जनता के सामने रखा जायेगा।’’

 

उन्होंने कहा कि आप देश की एक मात्र पार्टी है, जो पूरे देश में बदलाव की क्रांति लाई है। पूरे देश में आप एक विकल्प के रूप में उभर रही है। राय ने दावा किया कि दिल्ली के बाद आप सरकार अब गोवा और पंजाब में बनने वाली है। इसके बाद हमारा अगला लक्ष्य मध्य प्रदेश है। इसी के चलते यहां 230 विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है, जो कि प्रदेश में आप के संगठन को और मजबूत करेंगे।

 

उन्होंने दिल्ली में आप सरकार द्वारा बिजली के दाम, शिक्षा में बदलाव, मुफ्त चिकित्सा समेत अनेक काम गिनाये और आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने सारी ताकत लगा दी हमें काम करने से रोकने की पर फिर भी 2 साल में हमने ढेरों काम कर दिये और यही काम अब हमें जनता के बीच ले कर जाना है।’’ प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि आप के 230 विधानसभा पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी।

 

प्रमुख खबरें

स्थानीय स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भारत ने ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगाया: Ram Mohan Naidu

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान