Nagaland: कोहिमा में भीषण भूस्खलन, चार घर क्षतिग्रस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2024

भारी बारिश के कारण कोहिमा में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना नॉर्थ ब्लॉक में वार्ड-3 की पेजीलिएट्सी कॉलोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन से आस-पास के कुछ मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 20 परिवार बेघर हो गए हैं। कोहिमा नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने अध्यक्ष नेइखोजो सुखरी और उपाध्यक्ष के. चुसी के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सुखरी ने कहा कि यह क्षेत्र धंस रहा है और कोहिमा नगर परिषद (केएमसी) राज्य सरकार के परामर्श से एक सुरक्षात्मक दीवार और जल निकासी को लेकर पायलट परियोजना शुरू करेगी।

प्रभावित वार्ड के पार्षद रुकुओवोली रुत्सा ने कहा कि क्षेत्र में इतना बड़ा भूस्खलन 2017 के बाद पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग