Mumbai: सूटकेस में मिला महिला का शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2023

मध्य मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12.30 बजे शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक सूटकेस के लावारिस पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसकी जांच करने पर शव बरामद हुआ।

शांति नगर में मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस के अंदर महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, कुर्ला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारे की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग