मुंबई: पाजामे की डोरी से एक व्यक्ति का गला घोंटने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2023

मुंबई में पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक ठेला चालक की कथित तौर पर पाजामे की डोरी से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लोकमान्य तिलक (एलटी) मार्ग पुलिस को शनिवार को दक्षिण मुंबई के धनजी स्ट्रीट पर एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस उस व्यक्ति को पास के जीटी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान विजय मंडल के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि विजय की मौत गला घोंट देने से हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में प्रदीप मंडल और सूरज प्रमाणिक को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने विजय का गला घोंटने की बात कबूल की। अधिकारी ने कहा कि प्रदीप और सूरज ने पुरानी दुश्मनी को लेकर विजय की हत्या की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ अबु धाबी में NBA का उठा रहे लुत्फ, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

शिंदे सेना सांसद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका, HC के जज जारी रखेंगे सुनवाई

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया लोगों का काम है कहना का विमोचन

Jammu Kashmir में किसके सिर सजेगा ताज, जानें क्या है Exit polls में अनुमान