टी20 विश्व कप टीम के मुंबई के खिलाड़ियों को विधान भवन में सम्मानित किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024

मुंबई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को सदन में यह जानकारी दी। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ।


भारत ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में जीता था जब उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को विधानसभा में मुंबई के खिलाड़ियों को विधान भवन में सम्मानित किए जाने का मुद्दा उठाया। विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि शहर के खिलाड़ियों का सम्मान शुक्रवार दोपहर विधान भवन में होगा। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम गुरुवार सुबह बारबाडोस से नई दिल्ली लौटी जहां उसका भव्य स्वागत किया गया।

प्रमुख खबरें

अंबानी परिवार ने मनाया T20 World Cup जीतने का जश्न, अनंत-राधिका के संगीत में नजर आए वर्ल्ड चैंपियंस, देखें Video

इजरायली बंधकों को आजाद करेगा हमास? अमेरिका प्रस्ताव को स्वीकारा

Bajaj Freedom 125: बजाज ने लॉन्च की दुनिया की पहली CNG बाइक, कीमत 95000 रुपये से शुरू, 330 km की रेंज

China के शेडोंग प्रांत में बवंडर के कारण हवा में उड़ा मलबा, 5 की मौत