Mumbai: ट्रक में मिला चालक का शव, पुलिस को हृदयघात से मौत होने का संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2023

महाराष्ट्र में मुंबई के कांदिवली में रविवार सुबह एक ट्रक में उसके चालक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। चालक का शव ट्रक के स्टीयरिंग पर पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 56 वर्षीय निवृत्ति चव्हाण के रूप में हुई है और संभवत: उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। ट्रक से दुर्गंध आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

ट्रक में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक चालक की पहचान की गई।’’ कांदिवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनावश मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार