MTS कर्मचारियों ने पदोन्नति के लिए केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

नयी दिल्ली। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रखे गए बहु-कार्य सेवा (एमटीएस) कर्मियों ने पदोन्नति के लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। सिंह को लिखे पत्र में केंद्र सरकार (एन-जी) कर्मचारी संघ ने दावा किया है कि एमटीएस के तौर पर रखे गए लोग हताश हैं, क्योंकि दो दशक की सेवा के बावजूद उन्हें एक बार भी पदोन्नति प्रदान नहीं की गई। 


संघ ने 12 फरवरी को लिखे पत्र में कहा, “ मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि एमटीएस पदोन्नति के मुद्दे को त्वारित आधार पर उठाएं ताकि एमटीएस को उनके करियर में तरक्की को लेकर समान अवसर के रूप में न्याय मिल सके।” इसमें कहा गया है कि एमटीएस निचले स्तर के कर्मचारी हैं और संयुक्त सचिवालय सहायक ग्रेड में उनकी पदोन्नति केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा कैडर के अन्य ग्रेड या अन्य सेवाओं की तरह आसान नहीं है।

प्रमुख खबरें

Dipa Karmakar Retirement: भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने लिया संन्यास, ओलंपिक में नहीं जीत पाई थीं पदक

अकोला की रिसोड सीट से निर्दलीय उम्मीदवार Anantrao Vitthalrao से कांग्रेस को मिली थी कड़ी टक्कर

Bollywood Wrap Up | पाकिस्तानी हीरो की बांहों में हिंदुस्तानी हीरोइन, Shehnaaz Gill और Rajkumar Rao की केमिस्ट्री आग लगाने वाली केमिस्ट्री ,

Samsung Galaxy A16 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले जैसे बेहतरीन फीचर्स