मप्र : मंत्री ने मादक पदार्थ तस्कर का रिश्तेदार होने संबंधी दावों का खंडन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2024

मध्य प्रदेश की शहरी विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागड़ी ने कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें उन्हें एक मादक पदार्थ तस्कर का रिश्तेदार बताया गया है।

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को मादक पदार्थ तस्करी गिरोह चलाने और पिछले दो वर्षों में पड़ोसी उत्तर प्रदेश से राज्य के विंध क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने कहा कि शैलेंद्र सिंह नाम के आरोपी को आज सुबह सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, मध्य प्रदेश की शहरी विकास राज्य मंत्री प्रतिमा बागड़ी ने कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि शैलेंद्र सिंह उनकी छोटी बहन प्रियंका का पति है।

मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘शैलेंद्र सिंह मेरा रिश्तेदार नहीं है। मेरा नाम बेवजह उसके साथ जोड़ा जा रहा है। वह (आरोपी) वास्तव में जाति से क्षत्रिय है। हम क्षत्रिय नहीं बल्कि बागड़ी हैं। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है।’’ बागड़ी ने कहा, ‘‘पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मैं पुलिस की हरसंभव मदद करूंगी।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी