Motorola Razr 50 Ultra भारत में 4 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें ये खास फीचर्स और कीमत

By Kusum | Jul 02, 2024

Motorola Razr 50 Ultra को भारत में लॉन्च करने से पहले, इसके कई फीचर्स का खुलासा हो गया है। मोटोरोला ने खुलासा किया है कि ये 4 इंच OLED Cover Display के साथ आएगा। इनमें न्यू अपडेटेड हिंज का इस्तेमाल किया जाएगा। 


Snepdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर

Motorola Razr 50 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 12 GM RAM मिलेगी। ये स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट Pantone Peach Fuzz, Spring Green और Midnight Blue है। 


मिलेगा फास्ट चार्जर, 12 मिनट के चार्जिंग में फुल डे बैकअप

Motorola Razr 50 Ultra में 4000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 45W का फास्ट चार्जर मिलेगा। 15W का वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। ये फोन सिर्फ 12 मिनट के चार्जिंग के बाद पूरे दिन स्मार्टफोन को इस्तेमाल किया जा सकता है। Motorola Razr 50 Ultra में Gemini AI के साथ चैटिंग, डेस्क मोड, ये स्मार्टफोन फास्ट होगा।


Motorola Razr 50 Ultra का कैमरा सेटअप

Motorola Razr 50 Ultra में कवर स्क्रीन पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। मोटोरोला ने इस बार बड़ी डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 


Motorola Razr 50 Ultra कीमत

Motorola Razr 50 Ultra  की कीमत EUR 1,199 करीब हो सकती है, जो भारत में करीब 1,07,310 रुपये हो सकती है। ये कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट की होगी, जिसमें 12GB RAM और 512GB वेरिएंट मिल सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। 

प्रमुख खबरें

Yediyurappa ने सिद्धरमैया को कर्नाटक विधानसभा भंग करने और अभी चुनाव कराने की चुनौती दी

राजस्थान को ‘औद्योगिक प्रदेश’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार : Rathod

Amarnath Yatra: पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के लिए बालटाल में वेस्ट टू वंडर पहल शुरू की गई

Rajkot गेम जोन के ध्वस्तीकरण का आदेश का पालन एक साल तक क्यों नहीं हुआ : उच्च न्यायालय