भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं; झूठी बातों का खंडन किया जाना चाहिए : रीजीजू

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025

भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं; झूठी बातों का खंडन किया जाना चाहिए : रीजीजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और इसके विपरीत झूठी बातों का खंडन किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अल्पसंख्यक समुदाय राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) द्वारा आयोजित राज्य अल्पसंख्यक आयोगों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए रीजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का आह्वान किया है।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा, ‘‘इस प्रयास में अल्पसंख्यक समुदायों का योगदान महत्वपूर्ण होना चाहिए। अल्पसंख्यक समुदायों ने पहले भी राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि हाल में सऊदी अरब (हज सम्मेलन के लिए) की यात्रा के दौरान लगभग 80 देशों के मंत्री मौजूद थे और इंडोनेशिया के एक मंत्री ने कहा कि उनके देश में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है।

रीजीजू ने कहा, ‘‘मैंने कहा कि जब जनगणना की जाएगी तो संभवतः भारत में मुसलमानों की आबादी इंडोनेशिया से अधिक हो सकती है। लेकिन हमारे पास सटीक संख्या नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण 2021 की जनगणना नहीं कराई जा सकी। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और देश संविधान से चलता है।

प्रमुख खबरें

आईपीएल हैदराबाद विवाद : SRH हैदराबाद क्रिकेट संघ को 3900 निःशुल्क पास देना जारी रखेगा

IPL 2025 RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस, जानें संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला भी जीता, लखनऊ को 8 विकेट से रौंदा

महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने लिया संन्यास, ओलंपिक में भारत के लिए लगाई थी हैट्रिक