By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024
अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड में एक मिनीवैन ने शुक्रवार को एक पार्लर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सफोक काउंटी के एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह घटना शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई। लेफ्टिनेंट केविन हेसेनबुटेल ने बताया कि इस घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग पार्लर के अंदर थे। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसे इरादतन अंजाम दिया गया।