दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तामपान से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 69 प्रतिशत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 146 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri: श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण के केंद्र होते हैं बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल

Yes Milord: SC ने करवाया मजदूर के बेटे का IIT में एडमिशन, बुलडोजर एक्शन पर कोर्ट ने क्यों कहा- नहीं माना तो अफसरों को जेल भेज देंगे

World Teachers Day 2024: शिक्षक दुनिया को बेहतर बनाने में सहायता करें

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट, 188 वर्षीय व्यक्ति बेंगलुरु की गुफा में मिला, जानें इसके पीछे की सच्चाई