फर्जी तरीके से वीजा बनवाकर जम्मू से कई लोग दक्षिण कोरिया गए : जांच रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024

जम्मू क्षेत्र से पिछले कुछ वर्ष में कई लोग फर्जी दस्तावेजों या फिर अन्य संदिग्ध तरीकों से वीजा प्राप्त कर रोजगार के लिए दक्षिण कोरिया भाग निकले। मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच में यह जानकारी सामने आई।

मुं‍बई पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले सप्ताह एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह गिरोह दक्षिण कोरिया में काम की तलाश कर रहे लोगों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वीजा दिलवाने का काम करता था।

जांच में शामिल एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह गिरोह पिछले एक साल में कम से कम आठ लोगों को दक्षिण कोरिया भेजने में कामयाब रहा, हालांकि उनमें से दो को वापस भारत भेज दिया गया।

मुंबई अपराध शाखा ने इस मामले में अब तक नौसेना के दो अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन डागर और सब लेफ्टिनेंट ब्रह्म ज्योति के साथ सिमरन तेजी, रवि कुमार और दीपक डोगरा को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले साल मई से सक्रिय था।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जम्मू जिले के रणबीर सिंह पोरा तहसील के सुचेतगढ़ से कई लोग पिछले कुछ वर्षों में इसी तरह (विभिन्न गिरोहों की मदद से) से दक्षिण कोरिया गए थे।

उन्होंने बताया कि पर्यटक वीजा पर यात्रा करने के बाद वे दक्षिण कोरिया में कारखानों और निर्माण स्थलों पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरिया में मजदूरी भारत की तुलना में बहुत अधिक है, इसलिए अवैध श्रमिकों के लिए कोरियाई देश एक आकर्षक गंतव्य बना हुआ है। पुलिस ने दो दिन पहले दावा किया था कि गिरोह का सरगना ब्रह्म ज्योति था, जिसे पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

अंबानी परिवार ने मनाया T20 World Cup जीतने का जश्न, अनंत-राधिका के संगीत में नजर आए वर्ल्ड चैंपियंस, देखें Video

इजरायली बंधकों को आजाद करेगा हमास? अमेरिका प्रस्ताव को स्वीकारा

Bajaj Freedom 125: बजाज ने लॉन्च की दुनिया की पहली CNG बाइक, कीमत 95000 रुपये से शुरू, 330 km की रेंज

China के शेडोंग प्रांत में बवंडर के कारण हवा में उड़ा मलबा, 5 की मौत