Himachal Pradesh : सोलन में झारखंड की महिला की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में झारखंड मूल की एक महिला की हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया महिला शुक्रवार को शहर के क्लेन इलाके में अपने घर के अंदर मृत पाई गई। उसके शरीर पर चाकू से कई वार के घाव थे। महिला के मृत होने का पहली बार पता उसके बच्चों को तब लगा, जब वे अपने स्कूल से लौटे। 


सोलन के पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की कॉल डिटेल के आधार पर छह घंटे के भीतर सोलन बाजार से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी जीतू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को बताया कि हत्या से पहले उसने महिला से बात की थी। चंदेल ने बताया कि जीतू शराब के नशे में था और उसके पास से हथियार और रसोई में इस्तेमाल किये जाने वाले दो चाकू बरामद कर लिए गए हैं। 


पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक महिला झारखंड के रहने वाले हैं। वे एक-दूसरे को जानते थे और पास में ही रहते थे। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर भारतीय दंड सहिंता(आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (आईजीएमसी) शिमला भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

संघ के प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक 12 जुलाई से रांची में, भागवत होंगे शामिल

Britain वामपंथ की तरफ तो ईरान में उदारवादी आगे, फ्रांस और अमेरिका में दक्षिणपंथियों का दबदबा, 2024 में कैसे बदल रही वैश्विक राजनीति

Gonda news: गोंडा दंगे के नौ दोषियों को 10-10 साल की सजा

स्पेन ने पोर्न पासपोर्ट शुरु किया, जानें इसे लागू करने के पीछे का कारण