By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2017
बुलंदशहर। केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ‘‘दौलत की बेटी है न कि दलित की।’’ शर्मा ने उत्तर प्रदेश में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में पहासू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी परिवार देश को चलाने में ‘‘सक्षम’’ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे गांधी परिवार ने अपनी शिक्षा यूरोप में ली है और वे देश को चलाने में समक्ष नहीं है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा,‘‘ वह ‘दौलत’ की बेटी हैं न कि दलित की।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव के बाद उनके पुत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई शिवपाल यादव के बीच उत्तराधिकार को लेकर रस्साकशी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ इस लड़ाई के बाद समाजवादी पार्टी खत्म हो जायेगी।'