महाराष्ट्र : वसई पुलिस ने 2002 से 2008 के बीच पांच लोगों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2025

महाराष्ट्र : वसई पुलिस ने 2002 से 2008 के बीच पांच लोगों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र पुलिस ने 2002 से 2008 के बीच पांच हत्याएं करने के आरोपी एक व्यक्ति को पड़ोसी राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। इन पांच हत्याओं में से चार पश्चिम बंगाल में की गई थीं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि निरंजन कुमार उर्फ ​​रंजन उर्फ ​​राजू उर्फ ​​अक्षय विजय शुक्ला (44) को वसई की अपराध इकाई-2 ने पकड़ लिया, जो मीरा भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस का हिस्सा है।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘27 मार्च 2008 को निरंजन कुमार ने मनोज राजबिहारी शाह (25) की हत्या एक परिसर की दीवार को लेकर हुए विवाद में कर दी थी। उसने शाह की नाइलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

इस संबंध में मानिकपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। हम तभी से उसकी तलाश कर रहे थे।’’ अधिकारी ने बताया कि छह फरवरी 2002 को उसने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में अपनी सौतेली मां गीताकुमार शुक्ला, सात वर्षीय सौतेली बहन पूजा कुमारी, छह वर्षीय सौतेली बहन प्रियंका कुमारी और दो वर्षीय सौतेले भाई मान की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘निरंजन नवी मुंबई, ठाणे और वसई सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पहचान छिपाकर रह रहा था। एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे हाल ही में बेंगलुरु के महादेवपुरा से पकड़ा गया। उसके अपराधों की आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

CSK vs MI: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का विजयी आगाज, मुंबई ने गंवाया पहला मुकाबला

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

CSK vs MI: MS Dhoni की बेहतरीन विकेटकीपिंग, 0.12 सेकंड में की स्टंपिंग, SKY को भेजा पवेलियन- Video

IPL 2025: चेपॉक में रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 18वीं बार हुए डक पर आउट