CSK vs MI: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का विजयी आगाज, मुंबई ने गंवाया पहला मुकाबला

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Mar 23, 2025

CSK vs MI: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का विजयी आगाज, मुंबई ने गंवाया पहला मुकाबला

आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। जहां सीएसके ने मुंबई को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने पाले में किया। चेन्नई  की ओर से रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 रन बनाए। मुंबई की तरफ से विग्नेश ने तीन विकेट झटके। 


156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। राहुल त्रिपाठी दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा तीन रन ही बना सके। सैम करन 9 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने 18 गेंद में 17 रन की पारी खेली और फिर रन आउट हुए। रचिन रविंद्र 45 गेंद में 65 रन  बनाकर नाबाद लौटे। एमएस धोनी ने दो गेंद खेली। 


वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रूप में झटका लगा। रोहित बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद रेयान रिकल्टन 7 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। नमन 17 रन ही बना सके तो सैंटनर 11 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। बोल्ट एक तो दीपक चाहर ने 15 गेंद में 28 रन की नाबाद पारी खेली। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए। 

 

 

 

प्रमुख खबरें

भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़ा हीरा कारोबारी Mehul Choksi बेल्जियम में छुपा बैठा है... सरकार ने कहा- मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है

Kunal Kamra को Eknath Shinde पर कमेंट करने के बाद 500 से अधिक धमकी भरे कॉल आए, रिपोर्ट में हुआ खुसाला

CBI ने छत्तीसगढ़ में Bhupesh Baghel के घर व अन्य स्थानों पर की छापेमारी

दिल्ली में फिर घोंटा गया विश्वास का गला!! दोस्तों ने ही अपने एक दोस्त को किया किडनैप, बाद में चाकू मारकर हत्या कर दी, तीन लड़के गिरफ्तार