महाराष्ट्र : आठ वर्षीय बच्चे से छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश का व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकार ने बताया कि यह घटना 19 अगस्त को कल्याण के नांदिवली गांव में घटी और पीड़िता के परिजनों ने 48 वर्षीय आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोल्हेवाडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “आरोपी रमेश मुरलीधर यादव पीड़िता के घर रहने आया था। जब बच्ची अपना खिलौना अलमारी में रख रही थी, उस दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। लड़की ने बाद में अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।”

अधिकारी के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी