Maharashtra: दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन दौरान जनरेटर में आग लगने से नौ बच्चे झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2023

महाराष्ट्र के सतारा जिले में दशहरा के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा के दौरान जनरेटर में आग लग गई जिससे नौ बच्चे झुलस गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है।

यह घटना मशहूर हिल स्टेशन महाबलेश्वर के कोली आली इलाके में मंगलवार शाम को हुई। पुलिस के अनुसार, जनरेटर उस वाहन पर रखा हुआ था जिस पर देवी दुर्गा की मूर्ति को विसर्जन के लिए लेकर जाया जा रहा था।

महाबलेश्वर थाने के एक अधिकारी ने कहा, जनरेटर के ज्यादा गर्म हो जाने से उसमें आग लग गई। पास ही पेट्रोल का कनस्तर रखा था जिससे आग बढ़ गई। इस दौरान वाहन पर बैठे नौ बच्चे झुलस गए।

बच्चों को तुरंत सतारा और पुणे के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने बताया कि बच्चों की हालत स्थिर है और उनका अलग-अगल अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार