Haryana । आम चुनाव में प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा : Captain Abhimanyu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2024

जींद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। एक शोकसभा में शामिल होने यहां पहुंचे अभिमन्यु ने कहा कि इस बार दस की दस सीटों पर प्रदेश में कमल खिलेगा। प्रदेश सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के उस बयान के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा-जजपा गठबंधन लाठी की तरह मजबूत है, भाजपा नेता ने कहा कि विधानसभा में बहुमत के लिए हमें उनके सहयोग की जरूरत है और बहुमत के लिए यह मजबूती बना रहे तो अच्छा है। 

 

इसे भी पढ़ें: शिमला में लंबे इंतजार के बाद हुई मौसम की पहली बर्फबारी, खिल उठे पर्यटकों और किसानों के चेहरे


लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़े जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राजस्थान चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि पहले भी हमने दस की दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है और इस बार तो सभी दस सीटों पर कमल खिलेगा। चंडीगढ़ महापौर चुनाव में विपक्ष द्वारा भाजपा पर बेईमानी करने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हार को नहीं पचा पाने वालों को आरोप लगाने की आदत होती है।

प्रमुख खबरें

मिजोरम में 6.65 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद, दो लोग गिरफ्तार

NCP-Ajit Pawar गुट के नेता सचिन कुर्मी की मुंबई के बायकुला में हत्या, मामला दर्ज, जांच जारी

महाराष्ट्र में समुद्र तट के निकट नौका पलटने से दो मछुआरों की मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर में आठवीं कक्षा के छात्र ने 15 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या की