Mumbai में सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं, यात्रियों को हुई परेशानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2024

सायन और माटुंगा स्टेशन के बीच एक ओवरहेड तार पर बांस का एक ढांचा गिरने से मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की मुख्य लाइन पर बुधवार को सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयीं। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सायन और माटुंगा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं करीब एक घंटे तक बाधित रहीं जिससे दफ्तर जाने वाले और अन्य लोगों को परेशानियां हुईं। एक यात्री ने बताया कि विलंब के कारण कई यात्री रास्ते में खड़ी लोकल ट्रेन से उतर गए और अपनी जान खतरे में डालते हुए पटरियों पर पैदल चलने लगे।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया, ‘‘सुबह करीब सात बजकर 25 मिनट पर सायन और माटुंगा स्टेशनों के बीच यूपी फास्ट (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली) लाइन पर रेलवे लाइन से सटी एक इमारत के पास बना बांस का ढांचा गिर गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इस घटना के कारण मुख्य लाइन पर तेजी से चलने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ी क्योंकि बांस को हटाने के लिए ओवरहेड तार में बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ी।

इस लाइन पर सेवाएं सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर बहाल कर दी गयीं।’’ लोकल ट्रेन को मुंबई की जीवनरेखा माना जाता है। 70 लाख से अधिक यात्री मध्य रेलवे तथा पश्चिमी रेलवे द्वारा संचालित सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी