Linkedin अपने यूजर्स के लिए लाया नया फीचर, इंस्टाग्राम रील्स की तरह करेगा काम, यहां जानें सबकुछ

By Kusum | Jul 16, 2024

लिंक्डइन ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अब लिंक्डइन पर चुनिंदा यूजर्स को एक स्पेसिफिक वीडियो टैब दिखाना शुरू हो गई है। इसके बारे में मार्च में पहील बार जानकारी सामने आई थी। इस फीचर को पेश करने के पीछे कंपनी का मकसद यूजर्स के इंगेजमेंट को बढ़ाना है। नए फीचर के बारे में लिंक्डइन इंडिया के प्रोडक्ट हेड अजय दत्ता ने घोषणा की है। लिंक्डइन का ये फीचर इंस्टाग्राम की रील से मिलता-जुलता है। 


लिंक्डइन यूजर्स को मिला नया फीचर

भले ही इस फीचर के बारे में आधिकारिक तौर पर घोषणा अभी की गई है लेकिन कुछ यूजर्स को लिंक्डइन का शॉर्ट वीडियो फीचर पिछले महीने ही मिलना शुरू हो गया था। वीडियो टैब को एंड्रॉइड पर होम और माय नेटवर्क टैब के बीच रखा गया है। फिलहाल ये वीडियो फीचर आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। यहां वीडियोज को लाइक और उन पर कमेंट कर सकते हैं। इके अलावा इंस्टाग्राम रील्स की तरह इन्हें शेयर भी किया जा सकता है। 


इस साल की शुरुआत में लिंक्डइन के प्रवक्ता सूजी ओवेन्स ने कहा कि कंपनी मेंबर्स को लिंक्डइन पर रिलेटेड वीडियो दिखाने के लिए इस फीचर पर काम कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग