Thane में पहाड़ी पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

ठाणे में सोमवार दोपहर को एक पहाड़ी पर भूस्खलन के कारण चार मकानों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि लोकमान्य नगर पाड़ा संख्या चार में अपराह्न एक बजकर 25 मिनट पर हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘प्राधिकारियों को भूस्खलन की सूचना मिलने के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू कर दिया गया। पहाड़ी के शेष हिस्से पर चार मकान और दो पेड़ खतरनाक स्थिति में हैं। हमने इन चार मकानों से 25 लोगों को निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।’’ तडवी ने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर हैं।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में चौखंबा में फंसी थीं दो विदेशी महिला पर्वतारोही, Indian Air Force ने सुरक्षित निकाला

Sharad Pawar का साथ छोड़कर जाने पर Ramraje Naik को हो रहा है पछतावा

स्वर्ग से भी सुंदर हैं ये भारत के 5 वाटरफॉल, बनाएं घूमने का प्लान

उद्योगपति Anil Ambani की अगुवाई वाला रिलायंस समूह 17,600 करोड़ रुपये जुटाएगा