व्हीटग्रास जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, ये बीमारियां भी होंगी दूर

By प्रिया मिश्रा | Jul 13, 2022

हम गेंहू के आटे की रोटियाँ तो खाते हैं लेकिन गेंहू के ज्वारे के जूस यानी व्हीटग्रास जूस के फायदों के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। डॉक्टर्स के अनुसार गेहूं के ज्वारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मैग्नीशियम, क्लोरोफिल, कैल्शियम, आयोडीन, सेलेनियम, जिंक, आयरन, फाइवर, विटमिन के, विटमिन बी, सी और ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो के स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। व्हीटग्रास जूस के सेवन से शरीर को कई तरह से लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको व्हीटग्रास जूस के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं 


वेट लॉस में मददगार 

वजन कम करने के लिए व्हीटग्रास जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में इन जगहों पर हो रहा है दर्द तो हो सकती है हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या, इन चीजों से परहेज कर ऐसे करें नियंत्रित

पाचन को बेहतर बनाए 

व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें कई तरह के एंजाइम्स और फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह भोजन को पचाने में सहायक है।


जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए 

व्हीटग्रास जूस का सेवन करने से आर्थराइटिस की समस्या में आराम मिलता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: आपकी इन गलत आदतों की वजह से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, आज ही करें इनमें सुधार

एनीमिया में फायदेमंद 

एनीमिया के रोगियों को भी व्हीटग्रास जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।


कोलेस्ट्रॉल कम करे 

व्हीटग्रास जूस हमारे दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इस जूस का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इससे दिल की बीमारी होने का जोखिम कम होता है।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी? पिता की हत्या पर किया बड़ा दावा

Israel vs Iran: भारत ने पश्चिम एशिया में शत्रुता कम करने का किया आह्वान, कहा- संयम बरतें

चीन का सारा प्लान हुआ फेल, Apple की बेहतरीन वापसी से बढ़ी बेचैनी

अरुणाचल पहंची वायु वीर विजेता कार रैली, जसवंत रावत दी जाएगी श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल