Budget Travel Destination: जेब में रख लें 5 हजार रुपये, इन जगहों पर परिवार के संग घूम आएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 23, 2024

भागदौड़ भारी जिंदगी से परेशान हो गए हो और चाहते हो कहीं फैमिली के साथ घूम आए। कम खर्चे के साथ आप इन जगहों पर जाएं। यहां जाकर आपको काफी सुकून मिलेगा। इस लेख हम ऐसी जगह लेकर आएं जहां आप परिवार संग काफी एन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के जिले नर्मदापुरम में पचमढ़ी हिल स्टेशन मौजूद है। यह अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। सतपुड़ा की वादियों के बीच बसा पतमढ़ी बेहद ही खूबसूरत जगहों में से है। मध्य प्रदेश का एक ऐसा हिल स्टेशन है जो 1067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का तापमान भी काफी कम रहता है। यहां आप पांडव गुफा, धूपगढ़ में सनसेट और सनराइज का नजारा जरुर देखें। हांडीखोह वैली, जटाशंकर प्राचीन मंदिर और पचमढ़ी वॉटरफॉल्स जरुर देखें।

नैनीताल, उत्तराखंड 

नैनीताल हिल स्टेशन दुनियाभर काफी मशहूर है। नैनीताल में कई सुंदर जगह हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां आप इको केव गार्डन जा सकते हैं, यहां पर पर्यटक काफी आते हैं। नैनीताल के स्नो व्यू प्वाइंट से पर्यटक ऊंचे बर्फीले पहाड़ और बादलों की सफेद चादर देख पाएंगे। यहां आप नैना देवी मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं, जो काफी प्रसिद्ध है। 

ऋषिकेश, उत्तराखंड

अगर आप ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां राम झूला, त्रिवेणी घाट, लक्ष्मण झूला, गंगा बीच, गीता भवन, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर और ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। इस जगह पर फैमिली के साथ काफी मजा आता है।

मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पर्यटन की बात आती है, तो मैक्लोडगंज ट्रैकर्स के बीच लोकप्रिय स्थान माना जाता है। अगर आप भी शहर के शोर शराबे से बाहर निकलना चाहते हैं और किसी शांत जगह पर कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो एक बार मैक्लोडगंज की इन जगहों को एक्सप्लोर करने जरूर जाए। यहां आप त्रिउंड,  भागसूनाथ मंदिर और झरना घूमने जा सकते हैं। मैक्लोडगंज में नामय्गाल मठ, मिंकियानी दर्रा और करेरी झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

अगर आप बनारस घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर घूमने जाएं। बनारस में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल से लेकर कई पर्यटक स्थल भी मौजूद है। यहां आप काशी विश्वनाथ मंदिर,दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट घूम सकते हैं। वहींस बनारस के नजदीक सरनाथ, चुनार का किला और लखनिया दरी भी देख सकते हैं।

आगरा, उत्तर प्रदेश

आगरा सबसे ज्यादा फेमस ताजमहल के लिए है। अगर आप आगरा घूमने की सोच रहे हैं तो यह समय से बढ़िया है। यहां आप ताजमहल, आगरा फॉर्ट, एतमाद-उद-दौला, अकबर का मकबरा, श्री मनकामेश्वर मंदिर, ताज नेचर वॉक, आराम बाग और पालीवाल पार्क व बुलंद दरबाजा देखने जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग