Karnataka: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2024

दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी में एक निजी स्कूल के शिक्षक को एक छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्मस्थल के पीजाथडका की रहने वाली छात्रा ने सात फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे गंभीर हालत में बेंगलुरु स्थित विक्टोरिया अस्पताल स्थानांतरित किया गया लेकिन सोमवार को उसकी मौत हो गई।

जांच में यह पता चलने पर कि छात्रा ने अपने चित्रकला शिक्षक के एक अपमानजनक संदेश के चलते आत्महत्या की कोशिश की थी। यह संदेश कथित तौर पर अध्यापक ने छात्रा के एक सहपाठी को भेजा था।

जांच के आधार पर पुलिस ने शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि धर्मस्थल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार