कर्नाटक: सेंट गेरोस स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने बर्खास्त शिक्षिका का बचाव किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2024

मंगलुरु के सेंट गेरोसा इंग्लिश उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर अनीता ने बृहस्पतिवार को बयान बदलते हुए दावा किया कि हाल की घटना में कथित तौर पर हिंदू धर्म और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर बर्खास्त की गयी उनके स्कूल की शिक्षिका निर्दोष थी।

उन्होंने कहा कि हंगामे और विरोध प्रदर्शन से बचने के लिए ही उन्हें बर्खास्त किया था। उन्होंने अपने बयान में आरोप लगाया कि उनकी शिक्षिका पर हिंदू विरोधी टिप्पणी करने का जो आरोप लगाया गया वह साजिश प्रतीत होती है और यह भी पता चला है कि उन पर दबाव डाला गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि इस घटना का उद्देश्य स्कूल की छवि को धूमिल करना है। प्रधानाध्यापिका ने स्पष्ट किया कि हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में जिस शिक्षिका को उनके पद से हटा गया वह वास्तव में कक्षा सातवीं में केवल रवींद्रनाथ टैगोर की एक कविता समझा रही थीं। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘‘ शिक्षक ने देवताओं के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा था, लेकिन छात्रों को टैगोर की कविता ‘काम ही पूजा है’ का अर्थ भर समझाया था।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार