कर्नाटक: कार के खाई में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, तीन अन्य लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2024

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुका में एक कार के खाई में गिरने से 62 वर्षीया महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान भागीरथी के रूप में हुई, जो मंगलुरु के कोडियालबेल की रहने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक, भागीरथी अपनी बेटी सुचित्रा (36), दामाद रूपेश (39) और तीन साल के पोते धनविश के साथ सोमवार को तुमकुरु गयी थीं और बुधवार तड़के मंगलुरु स्थित अपने घर लौट रही थीं।

पुलिस ने बताया कि कलवपडुरु गांव के बम्बिला के पास तड़के पांच बजे के करीब रूपेश को नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में घायल रूपेश, सुचित्रा और भागीरथी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि रूपेश और सुचित्रा की हालत गंभीर है जबकि तीन वर्षीय धनविश इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।

प्रमुख खबरें

रणजी ट्रॉफी में छाए इशान किशन, लगाया फर्स्ट क्लास करियर का 8वां शतक

नवंबर 2024 में खत्म हो रहा है 5 साल का समझौता, करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान बना रहा कौन सा नया प्लान?

भारत सरकार और मेटा मिलकर Online Scams से निपटने के लिए एक नई योजना बना रही है

मुंबई पुलिस को मिला सलमान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का संदेश, जांच शुरू