झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2024

झामुमो ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को दो उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें सरायकेला सीट से गणेश महली को मैदान में उतारा गया है, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे।

हली अन्य भाजपा नेताओं के साथ 22 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए थे। पार्टी ने खूंटी सीट से रामसूर्या मुंडा को मैदान में उतारा है। झामुमो ने इससे पहले तीन सूची जारी कर 81 में से 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे।

दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

boAt की नेविगेशन फीचर वाली नई स्मार्टवॉच, 7 दिन की बैटरी के साथ बेहद किफायती दाम पर

Singham Again के साथ रिलीज हो रही है Bhool Bhulaiyaa 3, जानें कितने प्रेशर में है Kartik Aaryan?

झारखंड के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM Modi सहित इन दिग्गजों के नाम हैं शामिल

NIT Vacancy 2024: बंपर भर्तियां एनआईटी में निकली, प्रोफेसर पदों पर नौकरी के लिए जानें पूरी डिटेल्स