Jharkhand: गिरिराज सिंह का आरोप, इस्लामिक कानूनों का पालन कर रही सोरेन सरकार, रविवार की बजाय शुक्रवार को बंद रहते हैं स्कूल

By अंकित सिंह | Oct 07, 2024

झारखंड में इस साल चुनाव होने है। भाजपा राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया है। गिरिराज सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार पर इस्लामिक कानूनों को लागू करने का आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि आपने देखा होगा झारखंड में एक मुद्दा उठा और उसके बाद कई राज्यों में वही मुद्दा देखने को मिला। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में इस्लामिक कानूनों का पालन किया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Elections से पहले शिवराज का बड़ा बयान, भाजपा सरकार बनने पर राज्य में NRC को लागू करेंगे


भाजपा नेता ने आगे कहा कि स्कूल रविवार के बजाय शुक्रवार को बंद रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28% हो गई है। इसलिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में एनआरसी की जरूरत है। हालांकि, इसकी जरूरत पूरे देश में है। इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा झारखंड में सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करेगी, उन्होंने दावा किया कि सीएम सोरेन राज्य में घुसपैठियों का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता रजिस्टर बनाया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। 

 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand में BJP ने बना ली तगड़ी रणनीति, गठबंधन के सहयोगी भी हो जाएंगे खुश


अपने बयान में शिवराज ने कहा कि बीजेपी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है। यह चुनाव सिर्फ किसी को सीएम बनाने या सत्तासीन करने का नहीं है, बल्कि यह झारखंड को बचाने का है। भाजपा नेता ने कहा कि हम 'रोटी, माटी और बेटी' की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। बांग्लादेश से आए घुसपैठियों के कारण क्षेत्र की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है। पहले संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की आबादी 44 प्रतिशत से अधिक थी। अब इसे घटाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। इन घुसपैठियों से आबादी बुरी तरह प्रभावित है। 

प्रमुख खबरें

देश के सबसे बड़े ड्रग्स रैकेट से मुश्किल में घिरी कांग्रेस, 5600 करोड़ रुपए के ड्रग्स ने बढ़ाई दिक्कत

Israel पर Hamas के भीषण आतंकी हमले का एक वर्ष पूरा, साल भर में यह संघर्ष क्षेत्रीय युद्ध में बदल चुका है

Chai Par Sameeksha: Maharashtra और Jharkhand में किसकी बनेगी सरकार? क्या कह रहे हैं समीकरण?

Navratri Special: नवरात्रि पर खिली-खिली दिखेगी आपकी त्वचा, आप पर ठहर जाएगी हर किसी की नजर