IPL 2025 GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच घमासान, जानें कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11

By Kusum | Mar 29, 2025

आईपीएल 2025 में शनिवार को गुजरात टाइंटस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों को जीत की तलाश है। मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि गुजरात को पंजाब किंग्स ने हराया था। 


वहीं गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो शुभमन गिल 1 बदलाव कर सकते हैं। अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता था। मोहम्मद सिराज पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। इशांत शर्मा एक विकल्प हैं, लेकिन 1 मैच के आधार पर बदलाव की संभावना नहीं है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शरफेन रदरफोर्ड की जगह ग्लेन फिलिप्स को आजमाया जा सकता है।


मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी तय है। रांची के गेल रॉबिन मिंज को बाहर बैठना होगा। पिछले मैच के सरफ्राइज पैकेज विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कोई और बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन सरप्राइज सेलेक्शन की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। 


जोस बटलर और रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों की मिचेल सैंटनर और पुथुर परीक्षा लेंगे, लेकिन शुरुआती सफलता दिलाने के प्रसिद्ध ट्रेंट बोल्ट पर निगाहें होंगी। वे गुजरात टाइटंस के ओपनर गिल और साई सुदर्शन को परेशान कर सकते हैं। दीपक चाहर नई गेंद से बोल्ट का साथ देंगे। 


गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज


मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट

प्रमुख खबरें

कौन हैं हरियाणा के रामपाल कश्यप, जिन्हें पीएम मोदी ने हरियाणा में पहनाए जूते?

अगर चिंता है तो किसी मुस्लिम को अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजस्थान सरकार समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध :भजनलाल शर्मा

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने संसद, विधानसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी