GT vs MI: Shubman Gill ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करनामा करने वाले पहले भारतीय बनें

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Mar 29, 2025

GT vs MI: Shubman Gill ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करनामा करने वाले पहले भारतीय बनें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने पहले 6 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने 32-32 रनों का योगदान दिया। गिल ने अपनी इस छोटी सी पारी के दम पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1000 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने ये उपलब्धि महज 19वीं पारी में हासिल की। 


गिल इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में किसी भी स्टेडियम में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में ये कमाल करने में 31 पारियां ली थी। गिल ने ये कारनामा महज 20 पारियों में ही कर दिया। 


वहीं आईपीएल के एक वेन्यू पर सबसे तेज 1000 रन बनाने  का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। यूनिवर्स बॉस ने ये कारनामा बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महज 19 पारियों में किया था। 

 

IPL में किसी मैदान पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

19 पारी- क्रिस गेल बेंगलुरु में

20 पारी- शुभमन गिल अहमदाबाद में*

22 पारी- डेविड वॉर्नर हैदराबाद में

26 पारी- शॉन मार्श मोहाली में

31 पारी- सूर्यकुमार यादव वानखेड़े में

प्रमुख खबरें

आईपीएल हैदराबाद विवाद : SRH हैदराबाद क्रिकेट संघ को 3900 निःशुल्क पास देना जारी रखेगा

IPL 2025 RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस, जानें संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला भी जीता, लखनऊ को 8 विकेट से रौंदा

महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने लिया संन्यास, ओलंपिक में भारत के लिए लगाई थी हैट्रिक