IndiGo Flight में हुई देरी, यात्रियों ने किया जमीन पर बैठकर इंतजार, कंपनी ने जारी किया बयान

By रितिका कमठान | Jan 16, 2024

उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी का सितम जोरदार तरीके से जारी है। सर्दी के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर है। वहीं आसमान में लगातार घना कोहरा भी छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण फ्लाइट से लेकर ट्रेन रूट तक प्रभावित हुआ है। खासतौर से प्लेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी काफी अधिक बढ़ गई है।

 

कई फ्लाइट के रुट को डायवर्ट किया गया है। इसी बीच गोवा से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया था। इस फ्लाइट को डायवर्ट किए जाने के बाद यात्रियों का सब्र खत्म हो गया। फ्लाइट के उड़ने का इंतजार करते यात्री टरमैक पर आकर बैठ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

सामने आया इंडिगो का बयान

फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी के कारण यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा है। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जाएगा। इससे बचने के लिए कंपनी व्यापक कदम उठाएगी।

 

मुंबई डायवर्ट हुई थी फ्लाइट

दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इंडिगो की फ्लाइट के यात्री रनवे पर बैठे दिखाई दे रहे थे। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो 14 जनवरी का है, जब दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट लगभग 18 घंटे देरी से उड़ी। इसके बाद इस फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया था। इस विमान के यात्री फ्लाइट की उड़ान में देरी के कारण काफी परेशान हो गए थे। यात्रियों ने ऐसे में रनवे पर ही बैठक आराम किया। वहीं इंडिगो विमान के बगल में बैठकर ही यात्रियों ने खाना भी खाया था।

 

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंडिगो ने कहा कि इस घटना से कंपनी अवगत है। यात्रियों को ये परेशानी दिल्ली में घना कोहरा छाने के कारण उठानी पड़ी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। फ्लाइट को मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया था। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए इंडिगो ने माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटना से बचने के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे।

 

एयरपोर्ट का भी सामने आया बयान

इस घटना के बाद मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे् का बयान भी सामने आया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को एयरलाइन अधिकारियों ने सुरक्षा और कड़ी निगरानी में रखा था।

प्रमुख खबरें

वॉन और फ्लिंटॉफ के बेटे अंडर-19 में इंग्लैंड के लिए एक साथ कर सकते हैं डेब्यू

हमारे फैसलों का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है, नये CBDT प्रमुख ने आयकर अधिकारियों से कहा

हरियाणा की धरती से चमका एक और सितारा, Manu Bhakar पेरिस में तिरंगा लहराने को तैयार

जल्द जारी होगी NEET PG 2024 एग्जाम की नई डेट, सूत्रों का दावा, दो घंटे पहले तैयार होगा प्रश्नपत्र