IND vs NZ Head to Head records: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का घर पर रिकॉर्ड है अच्छा, जानें हेड टू हेड

By Kusum | Oct 15, 2024

16 अक्टूबर यानी बुधवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जहां पहला मुकाबला बेंगलुरु, दूसरा पुणे और तीसरा मुंबई में खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने कई बार भारत का सामना किया है। हालांकि, भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। दोनों की साल 1955 में पहली बार क्रिकेट मैदान पर भिड़ंत हुई थी। भारत और न्यूजीलैंड की आखिरी टेस्ट सीरीज 2021 में हुई थी। तब भारत ने घर पर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। 


न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के आंकड़े दमदार हैं। दोनों ने आपस में कुल 62 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत ने 22 टेस्ट में जीत हासिल की जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मैचों में बाजी मारी। 28 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे। बता दें कि, भारतीय टीम ने घर पर न्यूजीलैंड के सामने 36 मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने 17 और न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में विजयी परचम फहराया। 17 टेस्ट ड्ऱॉ रहे, दोनों के बीच अभी तक 23 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। भारत ने 12 और न्यूजीलैंड ने 4 जीतीं। चार सीरीज ड्रॉ हो गईं। 


फिलहाल, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के आंकड़े उतने अच्छे नहीं है लेकिन उसके खाते में एक छोटी सी खुशी है। दरअसल, न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ पिचले पांच टेस्ट मैचों में पलड़ा भारी रहा है। न्यूजीलैंड ने जहां तीन मुकाबलों में विजय हासिल की वहीं भारत ने केवल एक टेस्ट में जीत दर्ज की। एक मैच ड्रॉ रहा। दोनों के बीच अंतिम टेस्ट साल 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुआ था। जिसे भारतीय टीम ने 372 रनों से अपने नाम किया। 


प्रमुख खबरें

मनोज तिवारी का आरोप, क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी, पार्टी में हो रहा लूट और झूठ का खेल

पूर्व सांसद Jaya Prada को अदालत से राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले में किया बरी

US On India Canada Tension: भारत और कनाडा के बीच के विवाद में किसके साथ अमेरिका-ब्रिटेन, बयान जारी कर कह दी बड़ी बात

रूस पर जीत की योजना में यूक्रेन के लिए नाटो की सदस्यता शामिल : Zelensky