Garud Puran: गरुड़ पुराण में इन कामों को करने की होती है मनाही, वरना कम हो जाती है जातक की आयु

By अनन्या मिश्रा | Sep 30, 2024

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण एक महत्वपूर्ण पुराणों में से एक माना जाता है। गरुड़ पुराण में नरक और स्वर्ग रहस्य नीति धर्म और ज्ञान के बारे में उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं इस अहम ग्रंथ में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिनको करने से व्यक्ति की आयु में कमी आती है। ऐसे में व्यक्ति को इन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

बता दें कि मृत्यु एक ऐसा सत्य है, जिसको टाल पाना साधारण मनुष्य के वश में नहीं है। गरुड़ पुराण एक ऐसा पुराण है, जिसमें मृत्यु और मृत्यु के बाद होने वाली अवस्था का वर्णन मिलता है। वहीं गरुड़ पुराण में ऐसे कार्यों का भी जिक्र किया गया है, जो मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 03 October 2024 | आज का प्रेम राशिफल 03 अक्तूबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गरुड़ पुराण में किन बातों के बारे में बताया गया है, जिनका व्यक्ति को विशेष ध्यान रखना चाहिए।


न करें इन चीजों का सेवन

गरुड़ पुराण के अनुसार, रात के समय दही खाने से व्यक्ति की आयु कम होती है। वहीं अगर इस बात को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो रात में दही का सेवन करने से शरीर में कफ दोष तेजी से बढ़ता है। वहीं सूखा मांस का सेवन करना भी गरुड़ पुराण में शुभ नहीं माना गया है।


गलत होती हैं ये आदतें

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह आदत खराब मानी जाती है और गरुड़ पुराण में भी इसको सही नहीं माना जाता है। इस आदत को अपनाने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। इसलिए जातक को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। वहीं सोने के दौरान दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने वाले व्यक्ति की आयु में कमी आती है।


इन बातों का भी रखें खास ध्यान

गरुड़ पुराण के मुताबिक जो व्यक्ति शमशान के धुएं के संपर्क में आता है, उसकी आयु कम होती है। क्योंकि शमशान से निकलने वाले धुएं में बहुत बैक्टीरिया और वायरस पाए जाते हैं। वहीं सुबह के समय अधिक संभोग करने वाले जातक की आयु में कमी आती है।

प्रमुख खबरें

Harmful Makeup Products: प्रेग्नेंसी में कम करें इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, वरना बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर

Palmistry Tips: हथेली में इस योग के होने से जातक पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की नहीं होती कमी

Medical College: मेडिकल कॉलेज चुनते समय न करें जल्दबाजी, जरूर चेक करें ये जरूरी चीजें

Acne Scars: एक्ने स्कार्स से हो गए हैं परेशान तो जानिए बचाव के तरीके, वरना खराब हो सकती है स्किन