107 मीटर लंबा छक्का जड़कर 99 पर आउट हो गए ऋषभ पंत, सिक्स देखकर फिलिप्स का खुला रह गया मुंह- Video

By Kusum | Oct 19, 2024

 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं इस दौरान ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहेल टेस्ट मैच में दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है और लेकिन वह अपने शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। उन्होंने मैच में कुल 105 गेंदों में 99 रन बनाए हैं, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के लगाए। वह विलियम ओ रुर्के की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इस दौरान उन्होंने टिम साउदी की गेंद पर एक जबरदस्त छक्का भी लगाया जिसकी लंबाई 107 मीटर थी। पंत का ये छक्का देखकर कीवी खिलाड़ी ग्रेन फिलिप्स का मुंह खुला रह गया। 

इस दौरान पंत ने टिम साउदी की गेंद पर एक जबरदस्त छक्का लगाया जिसकी लंबाई 107 मीटर थी। पंत ने ये छक्का 90 के स्कोर पर लगाया। उन्होंने सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर भारत का मुश्किल से निकाला। चोटिल होने के बावजूद पंत बैटिंग के लिए उतरे और उन्होंने ये बेशकीमती पारी खेली जो सदियों तक याद की जाएगी। बेशक वह अपना शतक चूक गए लेकिन पंत की ये पारी तारीफ के काबिल है। 

भारतीय पारी का 87वां ओवर न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी लेकर आए। साउदी के इस ओवर की पहली गेंद पर पंत ने बाई के रूप में चार रन बटोरे। धूसरी गेंद साउदी की शॉर्ट लेंथ थी जिसकर पंत ने सिर्फ डिफेंड भर किया। तीसरी गेंद पर पंत ने घुटने पर बैठते हुए स्लॉग स्वीप कर मिडिविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया जो 107 मीटर लंबा था। पंत ने जब ये छक्का जड़ा उस समय वह 90 के स्कोर पर खेल रहे थे। पंत के इस लंबे छक्के को देखकर ग्लेन फिलिप्स का मुंह खुला का खुला रह गया। 

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर

वहीं पंत अपना शतक पूरा कर लेते तो ये उनका टेस्ट करियर का 7वां शतक होगा। फिर वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बन जाते। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अभी पंत और एमएस धोनी दोनों ने विकेटीकपीर के तौर पर टेस्ट करियर में कुछ 6-6 शतक लगा हैं और दोनों संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं। 

प्रमुख खबरें

IPL 2025: फैंस के लिए बुरी खबर, जियो सिनेमा पर नहीं दिखेगा आईपीएल का नया सीजन

Twinkle Khanna- Amruta Fadnavis ने किया दीवाली के लिए उत्सव का उद्घाटन, 52 फीट का कंदील है आकर्षण

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महात्मा गांधी का ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार हो रहा है: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

IND vs NZ 1st Day 4: मुश्किल में टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 107 रन