'हाथ जोड़ रहा, पैर भी पकड़ लूंगा, बस ये काम पूरा कर दो....' भरी सभा में जब IAS अफसर से क्यों बोले CM नीतीश कुमार

By अंकित सिंह | Jul 04, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से राज्य में भूमि सर्वेक्षण के चल रहे काम में तेजी लाने का आग्रह करते हुए कहा कि इसे विधानसभा चुनाव से पहले पूरा किया जाना चाहिए। राज्य में अगले साल अक्टूबर-नवंबर में किसी समय विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि ये काम (भूमि सर्वेक्षण) चुनाव (राज्य में विधानसभा चुनाव) से पहले हो जाना चाहिए। ये सभी काम जुलाई 2025 से पहले हो जाएं तो अच्छा रहेगा। 

 

इसे भी पढ़ें: पिछले 15 दिनों में बिहार में 12 पुल स्वाहा! नीतीश कुमार ने दिए सर्वे के आदेश, तेजस्वी का सरकार पर वार


नीतीश ने अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं आपको को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। क्या मैं आपके पैर छू लूं? मैं हर किसी से यही कहता हूं, जितनी जल्दी हो सके ऐसा करो। मुख्यमंत्री विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त अधिकारी और अन्य संबंधित पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। राज्य सरकार ने कथित तौर पर वर्ष 2013 में राज्य भर में विशेष हवाई सर्वेक्षण और भूमि का बंदोबस्त शुरू किया था।

 

इसे भी पढ़ें: कोटा में फिर एक छात्र ने मौत को लगाया गले, JEE की तैयारी कर रहे बिहार के छात्र ने किया सुसाइड


कुमार के मुताबिक, राज्य में अपराध की 60 फीसदी से ज्यादा घटनाएं मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवादों के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष सर्वेक्षण एवं निपटान करने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य में भूमि विवाद के मामलों को कम करना है। सरकार ने भूमि विवाद के मामलों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। विशेष सर्वेक्षण एवं निपटान का कार्य इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  इस अवसर पर बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ अबु धाबी में NBA का उठा रहे लुत्फ, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

शिंदे सेना सांसद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका, HC के जज जारी रखेंगे सुनवाई

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया लोगों का काम है कहना का विमोचन

Jammu Kashmir में किसके सिर सजेगा ताज, जानें क्या है Exit polls में अनुमान