हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह को मिली मानद डाक्टरेट की उपाधि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2017

नयी दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे संदीप सिंह देश के दूसरे हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्हें मानद डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी। संदीप को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के निजी शैक्षिक संस्थान देश भगत विश्वविद्यालय ने इस सम्मान से नवाजा। इससे पहले पूर्व कप्तान और वर्तमान सांसद दिलीप टिर्की को मानद डिग्री प्रदान की गयी थी। उन्हें 2010 में सम्बलपुर विश्वविद्यालय से यह मानद डिग्री मिली थी। 

 

संदीप ने यह डिग्री प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिये बड़े सम्मान की बात है। हाकी खिलाड़ी होने के नाते इस तरह की डिग्री प्राप्त करना मेरे लिये बड़ी चीज है।’’ देश के शीर्ष ड्रैग फ्लिकर संदीप चोटिल होने के कारण 2012 लंदन ओलंपिक के बाद से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

स्थानीय स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भारत ने ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगाया: Ram Mohan Naidu

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान