कल्याण रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली हरियाणा की महिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2024

हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला को उसके साथी ने मुंबई के बाहरी इलाके कल्याण में लाकर छोड़ दिया। रेलवे पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक अरशुद्दीन शेख ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस की चार सदस्यीय ‘निर्भया’ टीम ने बुधवार सुबह कल्याण रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर महिला को रोते हुए देखा।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश में अपने गांव से एक व्यक्ति के साथ चार दिन पहले कल्याण आई थी लेकिन उसका साथी उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि महिला को फिलहाल आश्रय स्थल भेजा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग