Gujarat: कच्चे मकान की दीवार गिरने से मां और बेटे की दबकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2024

गुजरात के साबरकांठा जिले में बृहस्पतिवार को एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 35 वर्षीय महिला और उसके नाबालिग बेटे की दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना हिम्मतनगर तालुका के राजपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के हुई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शिल्पा परमान (35) और उनके बेटे कृष (नौ) के रूप में हुई है। गंभोई थाने के निरीक्षक वीआर चौहान ने बताया कि बारिश के कारण कमजोर हुई कच्चे मकान के भीतर की एक दीवार गिर गयी। महिला का पति भी घायल हुआ है, जो बगल के कमरे में सो रहा था।

अधिकारी ने बताया, “हमने आकस्मिक मृत्यु का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।” राज्य आपात संचालन केंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक समाप्त हुए 24 घंटे में हिम्मतनगर तालुका में 99 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गयी जबकि तालोड तालुका में 102 मिमी बारिश हुई।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग