भारत में हमारी वृद्धि अपेक्षा से अधिक रही, विनियमन पर सरकार के दृष्टिकोण से प्रभावित: सेल्सफोर्स सीईओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2023

 सेल्सफोर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क बेनिओफ ने कहा कि भारतीय बाजार में कंपनी की वृद्धि ‘‘अविश्वसनीय’ और सभी अपेक्षाओं से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि नियमों के मामले भारत के दृष्टिकोण की प्रौद्योगिकी जगत के लोगों ने भी सराहना की है। मार्क बेनिओफ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भारत में सेल्सफोर्स ने अपने इंजीनियरिंग केंद्र का आवश्यक रूप से विस्तार किया हे। भारत में कर्मचारियों की कर्मठता ‘‘हमारी कल्पना से कहीं अधिक है।’’

एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2023 में 31.4 अरब डॉलर से अधिक रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार जो कर रही है उससे मैं बेहद प्रभावित हूं।’’ बेनिओफ ने आगे भी सरकार के इसी रुख के कायम रहने की उम्मीद जाहिर की। भारतीय बाजार की वृद्धि तथा निवेश के बारे में पूछे जाने पर बेनिओफ ने कहा कि देश में सेल्सफोर्स का प्रदर्शन उम्मीदों से बेहतर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय बाजार की वृद्धि हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक रही है। जब से वह (सेल्सफोर्स इंडिया की चेयरपर्सन एवं सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य) हमसे जुड़ीं..हमने अविश्वसनीय वृद्धि दर्ज की है। हमने अपने इंजीनियरिंग केंद्रों का भी वास्तविक रूप से विस्तार किया है, भारत में हमारे कर्मचारियों की कर्मठता हमारी कल्पना से कहीं अधिक है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार