Sunny Leone के शो में हुआ ग्रेनेड से विस्फोट, जानें क्या है एक्ट्रेस का हाल

By रितिका कमठान | Feb 04, 2023

बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार सनी लियोनी को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। सनी लियोनी के एक फैशन शो वेन्यू के पास जोरदार धमाका होने की खबर आई है। ये विस्फोट मणिपुर के इंफाल में होने वाले फैशन शो के वेन्यू के पास हुआ है।

 

इस विस्फोट को काफी शक्तिशाली बताया गया है। इस फैशन शो में सनी लियोन को पांच फरवरी को हिस्सा लेना था मगर शो से पहले ही धमाका होने से हर तरफ हड़कंप मच गया है। हालांकि गनिमत रही की सुबह छह बजे हुए इस विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

 

जानकारी के मुताबिक मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजेइबंग इलाके में हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह विस्फोट शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया या ग्रेनेड का। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

वेन्यू से 100 मीटर दूर हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक ये धमाका उस जगह हुआ है जहां से फैशन शो का वेन्यू महज 100 मीटर दूर है। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि ये विस्फोटक उपकरण की मदद से किया गया विस्फोट है। हालांकि कहा जा रहा है कि विस्फोट तीनी ग्रेनेड जैसे उपकरण की मदद से किया गया है।

 

पहले भी हो चुका है ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक ये पहला मौका नहीं है जब हाल ही के दिनों में मणिपुर में ब्लास्ट हुआ है। इससे पहले 25 जनवरी को उखरूल जिले में भी ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट को शाम के समय में गांधी सर्कल में किया गया था, जिसमें कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। काफी जोरदार रहे इस धमाके की आवाज लगभग दो किलोमीटर तक सुनाई दी थी। 

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग