भारत ने विश्वबैंक कारोबार सुगमता सूची में मारी लंबी छलांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

वाशिंगटन। विश्वबैंक की कारोबार सुगमता सूची में भारत ने 14 स्थान की छलांग लगायी है और अब वह दुनिया का 63वां ऐसा देश है जहां कारोबार करना सुगम है। विश्वबैंक ने यह सूची बृहस्पतिवार को जारी की। भारत उन शीर्ष दस देशों में शामिल है जिन्होंने इस सूची में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। यह तीसरी दफा है जब भारत सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले देशों में शीर्ष दस में शामिल रहा है। इसकी प्रमुख वजह दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता को कुशल और सफल तरीके से लागू करना है।

इससे पिछली सूची में 190 देशों में भारत 77वें स्थान पर था। कारोबार सुगमता सूची में न्यूजीलैंड शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद क्रमश: सिंगापुर, हांगकांग का स्थान है। दक्षिण कोरिया सूची में पांचवे और अमेरिका छठे स्थान पर है। भारत के लिए इस सूची में स्थान सुधरना एक राहत भरा मौका है। यह सूची ऐसे समय में आयी है जब भारतीय रिजर्व बैंक, विश्वबैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में कमी की है।

इसे भी पढ़ें: BSNL और MTNL पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दिया जायेगा VRS

कारोबार सुगमता सूची-2020 में विश्वबैंक ने भारत की अर्थव्यवस्था के आकार को देखते हुए सरकार द्वारा किए गए सुधार प्रयासों की सराहना की है। विश्वबैंक में विकास अर्थशास्त्र के निदेशक सिमोन जानकोव ने कहा कि यह लगातार तीसरा साल है जब भारत ‘कारोबार सुगमता’ की दिशा में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष दस देशों में शामिल रहा है। पिछले 20 साल में ऐसा करने में कुछ देश ही सफल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय बाजारों में छा जाने वाला चीन अपने बाजार भारत के लिए क्यों नहीं खोलना चाहता ?

अविश्वसनीय रूप से ऐसा करने वाले अन्य देश जनसंख्या और आकार इत्यादि के मामले में बेहद छोटे (भारत के मुकाबले) हैं। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा पहला देश है जिसने ऐसा कीर्तिमान हासिल किया है। इस साल उसकी रैंकिंग में 14 स्थान का सुधार हुआ है। सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 शीर्ष देशों में चीन, बहरीन, सऊदी अरब, जॉर्डन, कुवैत, तोगो, तजाकिस्तान, पाकिस्तान और नाइजीरिया हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी? पिता की हत्या पर किया बड़ा दावा

Israel vs Iran: भारत ने पश्चिम एशिया में शत्रुता कम करने का किया आह्वान, कहा- संयम बरतें

चीन का सारा प्लान हुआ फेल, Apple की बेहतरीन वापसी से बढ़ी बेचैनी

अरुणाचल पहंची वायु वीर विजेता कार रैली, जसवंत रावत दी जाएगी श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल